हिंदी दिवस  

Posted by: अनमोल राही in

एक वर्ष बीतने के बाद भारत वर्ष में हिंदी दिवस फिर आया... हिंदी को खोजा, हालत देख दबे पॉव चला गया। हिंदी तो उस मरीज की तरह हो गई है जो मेडिक्लेम च्ोन वाले अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर हॉफ रहा है। अब तो मिलने आने वाले गिने-चुने लोगों ने कुशलक्षेम भी पूछना ब्ॉद कर दिया। न कोई फूल न फल। परिजन को इंतजार है कि इससे मुक्ति मिले तो क्लेम लें।
हिंदी की हालत उस बूढ़े पिता के समान हो गई है जिसका करोड़पति बेटा वृद्धाश्रम भेजने पर तुला है, जबकि सारी धन-दौलत पिता की कमाई हुई है। हिंदी की ऐसी दुर्दशा का जिम्मेदार कौन है ?? हिंदी का उपयोग नहीं करने के लिए आखिर किसने रोका है?? हम हिंदी भाषी खुद ही हिंदी की जुबान काटकर अंग्रेजी को देवी मानकर उसके सामने चढ़़ा रहे हैं। श्राद्ध के दिनों में आखिर हम कब तक हिंदी का तर्प.ा उन पितरों की तरह करते रहेंगे, जिन्हे साल में एक बार सर्वपित्री अमावस्या को याद किया जाता है।
ऊंच्ो लोग बनकर ऊंची पसंद के रूप में अंग्रेजी का पाउच मुंह में उंडेलकर अपनी पीक से हिंदी की तस्वीर को गंदा करते-करते हम यह भूल गए हैं कि इससे अंतत: कैंसर ही होगा। लेकिन हम तो अपनी मॉ (हिंदी) को नौकरानी (अंग्रेजी) की तुलना में बदसूरत मान चुके हैं। क्या एक खूबसूरत आइटम गर्ल को मॉ से बदला जा सकता है ?? पर हम तो बदल चुके हैं। हम लॉच पार्टियों में डूबे उन फिल्मी सितारों और शैम्पेन के झाग उड़ाते क्रिकेट खिलाड़यिों से क्यों नहीं पूछते कि हिंदी की घुट्टी पीकर मजबूती पाने के बावजूद रुपहले पर्दे और मैदान से बाहर आते ही अंग्रेजीदॉ क्यों हो जाते हैं ?? उन खद्दरधारियों का सिर, टोपी उतारकर ओखली में क्यों नहीं दे दिया जाता जो वोट हिंदी में मॉगते हैं और संसद में गरीबी के हाथी को काबू करने का अंकुश अंग्रेजी के शब्दों से बनाते हैं।
आखिर अंग्रेजी में ऐसा क्या है कि मुश्किल से आधा दर्जन देशों में बोली जाने वाली इस भाषा के बिना बाकी दुनिया आगे ही नहीं बढ पा रही है ?? हिंदी के अतुल और अकूत शब्दकोष के आगे न सिर्फ अंग्रेजी, बल्कि दुनिया की कोई भी भाषा बौनी ही है। इसके बावजूद बच्च्ो के बोलना शुरू करने से पहले ही उसे मम्मी-डैडी रटा दिए जाते हैं। बच्चा थोड़ा बड़ा होता है तो `नॉलेज´ और नौकरी का डर दिखाकर अंग्रेजी के अंगने में डाल दिया जाता है।भले ही चीन भी अब अंग्रेजी के पीछे `प्रस्टक-फोर्क´ लेकर पड़ गया हो लेकिन अपने देश में तो यह साबित हो गया है कि बाजार की भाषा हिंदी ही है। डिस्कवरी से लेकर फिरंगी च्ौनल तक का अपने कार्यक्रम हिंदी में प्रसारित करने के लिए मजबूर होना इस तथ्य की पुष्टि भी करता है। हॉलीवुड फिल्में धड़ाधड़ हिंदी में डब की जा रही हैं।
अपने बच्चों को अंग्रेजी के आश्रम में भेजने वाले अंत समय में खुद को वृद्धाश्रम में पाएं तो उन्हें बुरा नहीं मानना चाहिए। अभी भी समय है हम च्ोतें, जागें और सार्वजनिक जीवन में सिर्फ और सिर्फ हिंदी का प्रयोग करें तभी मॉ को मॉ का दर्जा मिल सकेगा और हम गर्व से कह सकेंगे मेरे पास मॉ है...

This entry was posted on 3:53 AM and is filed under . You can leave a response and follow any responses to this entry through the Subscribe to: Post Comments (Atom) .

0 comments

Post a Comment